समरीन मित्रपाल के प्यार में बनी सुमन, धर्मपरिवर्तन करके प्रेमी से रचाया विवाह 

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में धर्म परिवर्तन करके शादी करने का  और एक नया मामला सामने आया है , जहां केवल एक धर्म विशेष की महिला ने महज 6 महीने में ना केवल हिन्दू युवक से प्रेम किया बल्कि शादी के पवित्र बंधन में बंध गई।  युवती समरीन का  बरेली के मणिनाथ स्थित एक आश्रम में ,आश्रम के पुजारी केके शंकधार द्वारा गंगाजल और गोमूत्र से शुद्धिकरण कराया गया साथ ही गायत्री मन्त्र का उच्चारण करके महिला की हिन्दू धर्म में वापसी कराई। इसके बाद युवती ने अपने प्रेमी मित्रपाल से  अग्नि को साक्षी मानते हुए हिन्दू रीति रिवाज से शादी के सात फेरे लिए। इसी के साथ महिला ने  अपना नाम समरीन को  बदलकर सुमन रख लिया। समरीन ने मीडिया बताया को बताया कि वह इज्जत नगर थाना क्षेत्र के मित्रपाल से करीब 6 महीने पहले मिली थी इसके बाद से उसका प्रेम प्रसंग शुरू हो गया था।  कुछ मुलाकातों के बाद उसने तय कर लिया था कि मित्रपाल ही उसका पति हो सकता है।

समरीन ने धर्म परिवर्तन करके शादी करने के सवाल पर कहा कि उसके धर्म में महिलाओं के प्रति कुछ कुरीतियां है। वहां महिलाओं का सम्मान भी नहीं हैं। और उसकी हिन्दू धर्म में पहले से भी आस्था हैं।  शादी के बाद नवविवाहिता जोड़ा मंदिर के महंत के साथ एसएसपी दफ्तर सुरक्षा की गुहार लगाने पहुंचा।, लेकिन एसएसपी तहसील दिवस में शामिल होने के कारण  कार्यालय में नहीं बैठे थे। इस कारण नवविवाहिता जोड़ा निराश होकर अगले दिन साहब से मिलने की बात कहकर एसएसपी दफ्तर से चला गया। फिलहाल नवविवाहिता अपने पति के प्रति इस दौरान अपने परिवार लोगों से चिंतित भी दिखाई दी।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now