किसान कल्याण समिति ने खमरिया बांध पर कराया सामूहिक भंडारा

शीशगढ़। मंगलवार को किसान कल्याण समिति के अध्यक्ष पूर्व विधायक जयदीप सिंह बरार के नेतृत्व में वहगुल नदी पर स्थित खमरिया बांध पर हवन पूजन के बाद सामूहिक भंडारे का आयोजन हुआ।भंडारे में थाना क्षेत्र के सैकड़ो ग्रामीणो ने भोजन ग्रहण किया। वहगुल नदी पर खमरिया गाँव के पास पिछले एक दशक से किसान कल्याण समिति कार सेवा से कच्चे बांध का निर्माण करती है।जिससे रामपुर जनपद की बिलासपुर और बरेली जनपद की बहेड़ी और मीरगंज तहसील के लगभग 150 गाँवो के किसान फ़सल सिंचाई का लाभ उठाते हैं।ब्रिटिश शासन में  वहगुल नदी पर बना पक्का रेगुलेटर बांध दो दशक पूर्व टूट चुका है।जिसके अवशेष आज भी मौजूद हैं।जिससे तीनों तहसीलों के किसानों को फ़सल सिंचाई का संकट पैदा हो गया था।किसानों ने सैकड़ो बार पत्र लिखकर शासन और प्रशासन से पक्के रेगुलेटर बांध की गुहार लगाई।किसानों की माँग पर दर्जनों बार बांध स्थल का निरीक्षण कर पक्के बांध के निर्माण को शासन को रिपोर्ट भी भेजी मगर आज तक पक्के बांध का निर्माण नहीं हो सका।तब किसान कल्याण समिति ने कच्चे बांध को बनाने का बीड़ा उठाया।

बरसात में हर वर्ष कच्चे बांध को काटना पड़ता हैं।

किसान कल्याण समिति के अध्यक्ष पूर्व विधायक जयदीप सिंह बरार ने बताया कि 15 जून से बरसात शुरू हो जाती है।इसलिए जून माह में कच्चे बांध को काट दिया जाता है।यदि बांध को नहीं काटेंगे तो आसपास के गांव बांध के पानी में डूब जाएंगे।बता दें कि कार सेवा से बने बांध को बनने के 8 दिन बाद भूमाफियाओं ने काटकर किसानों के अरमानों पर पानी फेरने का काम किया।परन्तु किसानों ने हिम्मत नहीं हारी और फिर बांध बनाकर पहरेदारी की।इस वर्ष भी बांध को भू माफियाओं ने काट दिया था।तब शिकायत पर पुलिस पिकेट भी लगी थी।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now