सीमेंट से लदा ट्रैक्टर ट्राली रोड पर पलटी

 

फतेहगंज पश्चिमी। मंगलवार को सुबह हाइवे पर सीमेंट से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई।और रोडपर जाम लग गया गनीमत रही कोई जनहानि नहीं हुई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने क्रेन मंगवाकर ट्रेक्टर ट्रॉली को हटवाने के बाद हाईवे को खुलवाया गया। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को सुबह करीब पांच बजे एक ट्रैक्टर ट्रॉली जिसमें सीमेंट के कट्टे लदे हुए थे जिसका नंबर UP25CU7280 ( स्वराज ट्रैक्टर) बरेली से कस्बा फतेहगंज पश्चिमी की ओर आ रहा था। गांव माधोपुर के सामने टैक्टर चालक को नींद की झपकी आ गई जिससे टैक्टर अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गया जिससे सीमेंट लदीं ट्राली रोड पर पलट गई। रोडपर सीमेंट के कट्टे फैलने से जाम लग गया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन मंगवाकर उसे सीधा कराया जिसके बाद याताया चालू हुआ। ट्रैक्टर ट्राली चालक विकास पुत्र रामप्रताप निवासी झील गोटिया थाना कैंट बरेली को कोई चोट नही आई न ही कोई जनहानि हुई है।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now