मूर्ति स्थापना के बाद भोलापुर शिव मन्दिर में हुआ सामूहिक भंडारा।

शीशगढ़ ।फतेहगंज पश्चिमी के भोलापुर गांव के शिव मंदिर पर हुआ विशाल भंडारा।तुलसी स्थल ग्राम भोलापुर शिव मंदिर के पुजारी महंत बाबा रामकृष्ण दास जी ने बताया की हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बड़ी धूमधाम से शिव मंदिर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे के आयोजन से पहले मंदिर में मूर्ति स्थापना के बाद विधि विधान से पूजा अर्चना कर भगवान को पूड़ी सब्जी हलवा का भोग लगाया गया उसके बाद भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारा दोपहर 12 बजे से शुरू होकर रात्रि 8 बजे देर रात तक चलता रहा। भंडारे में दूर दराज, आसपास ग्रामीण क्षेत्रों एवं कस्बे से आए श्रद्धालुओं ने भंडारे का आनंद लिया।

 

 

इस मौके पर ग्राम प्रधान महावीर दिवाकर, कपिल गंगवार, सर्राफा व्यापारी नरेश ऐरन, महेंद्र लोधी, सत्य प्रकाश अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, पूर्व भाजपा मंडल विधायक प्रतिनिधि संजय चौहान, डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह, सभासद प्रदीप गुप्ता, व्यापार मंडल अध्यक्ष आशीष अग्रवाल, जगत सिंह उर्फ सनी, रामाशंकर, तुलाराम, सोनू मिश्रा, सोबरन गुर्जर, सभासद प्रदीप गुप्ता, पंकज शर्मा, सूबेदार मेजर राम सिंह, राज कपूर गुप्ता, अमित सिंह, अखिलेश अग्रवाल, गोविंद कुमार गुप्ता उर्फ सीपू लाला, प्रेमपाल गंगवार, संदीप सिंह, ठाकुर अमित सिंह, जतिन चौहान, अमन सिंह, आदि भक्त गणों ने विशेष सहयोग पर प्रसाद ग्रहण किया।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now