भारतीय किसान यूनियन शंकर ने धरना किया स्थगित

आंवला। आंवला के भारतीय किसान यूनियन शंकर के जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह के नेतृत्व में एसडीएम को दिए ज्ञापन में बताया विगत दिनों किसानों व आमजन की समस्याओं को लेकर मांग पत्र दिया था। संगठन उन समस्याओं के निस्तारण की जानकारी चाहता है शासन व प्रशासन के द्वारा अब तक कहां तक कार्यवाही की जा चुकी है। जैसे कि नाले पर भूतेश्वर से लेकर मोहब्बत गंज गोटिया तक अतिक्रमण, मोहल्ला लठैता में सड़क निर्माण, मोहल्ला ताडगंज में चकमार्ग पर मिटटी कार्य होना, इफको भूदाताओं को नौकरी देने आदि समस्याओं के संबंध में विगत दिनों ज्ञापन सौंपा गया था। उक्त समस्याओं का निस्तारण न होने की दशा में अनिश्चितकालीन धरना पर सोमवार को किसान बैठने वाले थे। परंतु एसडीएम के द्वारा आश्वासन देने पर धरना स्थगित हुआ और ज्ञापन सौंपा। उन्होंने चेतावनी दी कि जल्द निस्तारण नहीं हुआ तो धरना प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। इस दौरान प्रताप सिंह, कल्याण सिंह, तेजपाल, वीरेंद्र कुमार, तनुज कुमार, विजेंद्र कुमार, महेश, पवन कुमार, ओमप्रकाश, धीर सिंह, प्रेमपाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now