रिछा रेलवे क्रॉसिंग के पास अंडर ग्राउंड केबिल खराब होने से 200 गाँवो की बिजली ठप 

शीशगढ़।उमस भरी गर्मी में पिछले 16 घण्टे से कस्बा शीशगढ़ और शेरगढ़ के 200 गाँवो के ग्रामीण  बिजली के लिए परेशान हैं।16 घण्टे से बिजली के दर्शन नहीं हुए हैं।वहीं विजली विभाग के अधिकारियो ने बताया कि शनिवार शाम 8 बजे रिछा रेलवे क्रॉसिंग के पास अंडर ग्राउंड मैन केबिल खराब हो गईं थी।जिससे शीशगढ़ में जाफरपुर उपकेंद्र और शेरगढ़ के उपकेंद्र ठप हो गए।हमारी टीम निरंतर रात से ही काम में लगी हुई है।उम्मीद है कि  जल्द बिजली सप्लाई चालू हो जाएगी।
ग्रामीणो ने यह भी बताया कि पिछले एक सप्ताह से बिजली लाइनों में फाल्ट होने पर बिजली के लिए परेशान हैं। चौबीस घण्टे में 8 घण्टे भी बिजली ठीक से नहीं मिल रही है।ऊपर से लो वोल्टेज की समस्या से विजली उपकरण नहीं चल पा रहे हैं।अब शनिवार रात 8 बजे से अब तक 16 घण्टे बीतने के बाद भी बिजली के दर्शन नहीं हुए हैं। इनबर्टर बैट्री,मोबाइल सब बन्द हो गए हैं।जेई ग्रीस कुमार ने बताया कि रिछा रेलवे क्रासिंग के पास अंडर ग्राउंड मैन केबिल खराब होने से जाफरपुर और शेरगढ़ के उपकेंद्रों से पोषित गाँवो की सप्लाई बन्द है। रात से ही टीम लगी हुई है।उम्मीद है कि दो घण्टे में सप्लाई सुचारु रूप से चालू हो जाएगी।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now