बिना अनुमति के चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट पर पुलिस ने मारा  छापा ,मच गई भगदड़

चार लोगों को शांति भंग में गिरफ्तार कर जेल भेजा।
शीशगढ़।कस्बे में बिना अनुमति के चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में  बीती रात्रि पुलिस ने छापा मारा तो भगदड़ मच गई।पुलिस को देखकर दर्शक मैदान छोड़कर भाग निकले, पुलिस ने मौके से चार लोगों को  गिरफ्तार कर लिया। जिनको शांतिभंग की आशंका  में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।प्राप्त जानकारी के अनुसार शीशगढ़ कस्बे ke2 मोहल्ला ऊंचा में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा था। जिसका फाइनल मैच चल रहा था। मैच देखने बालों की संख्या भी काफी अधिक थी। इसी बीच रात्रि करीब 12 बजे  किसी  व्यक्ति ने पुलिस को झूंठी सूचना दे दी कि क्रिकेट मैच में झगड़ा हो रहा है।सूचना पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा तो भगदड़ मच गई। किसी ने जनरेटर भी बंद कर दिया तो पूरे मैदान में अंधकार छा गया।अपनी अपनी मोटरसाइकिलें लेकर भाग रहे कई लोग तो  आपस में ही भिड़ गए। जिससे कई मोटरसाइकिलें भी क्षति ग्रस्त हो गई। पुलिस ने मौके से मैच की कमेंट्री कर रहे सईदुल रहमान उर्फ बब्लू ,ट्राफी बांटने को आए हसीब अहमद, विजेता टीम के लिए पुरस्कार लेकर आए असद, व पुलिस की गाडी पर टार्च की रोशनी डालकर भागने प्रयास कर रहे तारिफ सहित चार लोगों को पुलिस ने  गिरफ्तार कर लिया। जिनको शांति भंग की आशंका में आज चालान कर दिया गया।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now