रामनगर मार्ग पर सड़क हादसे में दो की मौत ,चार घायल

आंवला।  रामनगर मार्ग पर पेट्रोल पंप के सामने टूरिस्ट मिनी बस ने ई रिक्शा को टक्कर मार दी जिसमें ई रिक्शा चालक व एक महिला की मौके पर मौत हो गई। चार गंभीर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शव पोस्टमार्टम को भेजें और घायलों को उपचार हेतु सीएचसी आंवला भेजा।आंवला के ग्राम रम्पुरा निवासी रसीद वक्श उर्फ दिन्नी ई रिक्शा से सवारी भर कर जा रहा था तभी रामनगर मार्ग पर पेट्रोल पंप के समीप सामने से आ रही टूरिस्ट मिनी बस हिमाचल से खाटू श्याम मनोना आ रहे थे। लापरवाही से चलाते हुए ई-रिक्शा में टक्कर मार दी, जिसमें ई रिक्शा चालक रशीद बक्श उर्फ दिन्नी 40 वर्ष और खुर्शीद पत्नी भूरे 40 वर्ष निवासी रम्पुरा की मौके पर ही मौत हो गई। मऊ चंद्पुर निवासी अफजाल, ग्राम गनेशपुर निवासी निशी शर्मा और सन्नो तथा अयान  निवासी रम्पुरा भोपतनगर घायल हो गए। मिनी बस चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर एसपी दक्षिणी, एसडीएम और सीओ आंवला, इंस्पेक्टर आंवला पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों मृतक के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घायलों को 112 डायल पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आंवला पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां बता दें कि मृतक खुर्शीदा ब्लाक रामनगर में स्वास्थ्य विभाग में आशा के पद पर कार्यरत थी।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now