बरेली में दो गुट  प्रोपर्टी विवाद में भिड़े , जमकर हुई फायरिंग 

 

एसएसपी ने मामले में इंस्पेक्टर सहित सात पुलिसकर्मियों पर गिराई गाज  

अनुज सक्सेना ,

बरेली। बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र के बजरंग ढाबे के पास एक प्रॉपर्टी के विवाद में शनिवार सुबह को एक भूमाफिया ने अपने गुर्गों के साथ मिलकर कई राउंड फायरिंग की जिससे क्षेत्र में दहशत फैल गई। राहगीरों ने फायरिंग होता देख अपना रास्ता बदल दिया। या फिर रोड़ पर खड़ा होकर स्थिती सामान्य होने का इंतजार करने लगे।जानकारी के मुताबिक सुबह 7 बजे के आसपास 40 से 50 युवकों ने पीलीभीत बाईपास रोड़ के बजरंग ढाबे के पास आदित्य उपाध्याय की शंकरा महादेव की दुकान पर आए और तोड़फोड़ करने लगे। और इसी बीच खड़ी जेसीबी मशीन को आग के हवाले कर दिया। इस दौरान राहगीरों ने बढ़ता हुआ तनाव देखते हुए 112 डायल को फोन किया उसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची। तब तक बवाली घटना को अंजाम देकर फरार हो गए थे।घटना की जानकारी होते ही मौके पर पुलिस के आलाधिकारियों के मौके पर गए। बरेली पुलिस ने घटना पर अपना पक्ष रखते हुए बताया कि थाना इज्जतनगर के लालपुर निवासी आदित्य उपाध्याय की शंकरा महादेव की मार्बल्स की दुकान पर विपक्षी राजीव राणा और उसका पुत्र 40 से 50 अज्ञात लोगों और दो जेसीबी के साथ आये और दुकान पर तोड़फोड़ करने लगे। घटना में दोनों तरफ से फायरिंग हुई ।

 

 

और एक जेसीबी को इस दौरान आग के हवाले कर दिया गया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने फायर बिग्रेड की मदद से आग पर काबू पाया। मौके से आदित्य उपाध्याय और उसके पुत्र अविरल को उसकी गन के साथ गिरफ्तार किया गया है।पुलिस ने एक फॉर्च्यूनर कार को भी बरामद किया है। घटना के संबंध में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने डैमेज कंट्रोल को दुरुस्त करते हुए मामले में लापरवाही बरतने वाले थाने के इंस्पेक्टर सहित पांच पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया। एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने बताया कि शनिवार सुबह थाना इज्जतनगर थाना क्षेत्र में एक प्लाट पर कब्जे को लेकर दोनों पक्षों में फायरिंग हुई थी। पुलिस की तरफ से आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा  है। आरोपियों पर प्रभारी कार्रवाही के लिए टीम बना दी गई है। पुलिस ने घटना के संबंध में कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया है। स्थानीय पुलिस की लापरवाही देखते हुए थाने के इंस्पेक्टर सहित 7  पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है।

यह पुलिसकर्मी लापरवाही के आरोप में हुए सस्पेंड 

इज्जतनगर क्षेत्र में हुई फायरिंग की घटना में स्थानीय पुलिस की लापरवाही को लेकर बीट आरक्षी से लेकर थाना प्रभारी सहित  07 पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है।निलंबित होने वालों में  थाना प्रभारी  जयशंकर सिंह,उ0नि0 राजीव प्रकाश,सिपाही  सन्नी कुमार,विनोद कुमार, राजकुमार,अजय तोमर, हे0का0 योगेश, है।

खुलेआम फायरिंग ने पुलिस के इकबाल पर उठाए सवाल

इज्जतनगर थाना क्षेत्र में कई राउंड की फायरिंग हुई । बताया जाता है कि दोनों पक्ष किसी भी हालत में झुकने को तैयार नहीं थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों पक्षों में यह फायरिंग करीब एक से डेढ़ घंटे चली पर पुलिस घटना पर जल्दी नियंत्रण करने में सफल नहीं हो सकी।

विवादों में पहले भी रहा है राजीव राणा

विवादों में राजीव राणा का पहले भी एक घटना में नाम आ चुका है। राजीव शहर में प्रोपर्टी से जुड़े काम मे काफी समय से लगे होने की जानकारी भी मिली है। फिलहाल पुलिस ने आज की घटना में पुलिस ने मौके से राजीव राणा एवं उसके पुत्र को घटना के संबंध में गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now