इज्जत नगर फायरिंग प्रकरण में इंस्पेक्टर सहित 7 पुलिसकर्मी निलंबित 

 

बरेली।  एसएसपी सुशील चंद्रभान ने इज्जतनगर थाना क्षेत्र में फायरिंग और आगजनी की घटना को लेकर बड़ी कार्रवाई की है। एसएसपी ने पुलिस को जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के साथ घटना में लापरवाही बरतने वाले सात पुलिसकर्मियों पर अपनी गाज गिराई है। एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने एक्शन लेते हुए  लापरवाही बरतने वाले थाने के इंस्पेक्टर सहित 7 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया। एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने बताया कि शनिवार सुबह थाना इज्जत नगर थाना क्षेत्र में एक प्लाट पर कब्जे को लेकर दोनों पक्षों में फायरिंग हुई थी। पुलिस की तरफ से आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा  है। आरोपियों पर प्रभावी कार्रवाई के लिए टीम बना दी गई है। पुलिस ने घटना के संबंध में कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया है। स्थानीय पुलिस की लापरवाही देखते हुए थाने के इंस्पेक्टर सहित 7  पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है।

यह पुलिसकर्मी लापरवाही के आरोप में हुए सस्पेंड 

इज्जतनगर क्षेत्र में हुई फायरिंग की घटना में स्थानीय पुलिस की लापरवाही को लेकर बीट आरक्षी से लेकर थाना प्रभारी सहित  07 पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है।निलंबित होने वालों में  थाना प्रभारी  जयशंकर सिंह,उ0नि0 राजीव प्रकाश,सिपाही  सन्नी कुमार,विनोद कुमार, राजकुमार,अजय तोमर, हे0का0 योगेश है।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now