दबंगो ने घर में घुसकर युवती से छेड़छाड़ कर कपड़े फाड़े

शीशगढ़ (बरेली )।रंजिशन दबंगो ने युवती के घर में घुसकर छेड़छाड़ कर कपड़े फाड़ दिए।पीड़िता ने  यह आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है।पुलिस मामले की जांच कर रही है।कस्बे के मोहल्ला शेखपुरा में ईदगाह के पास रहने वाली फराह नूरी पुत्री मरहूम फरियाद अहमद ने पुलिस से शिकायत की है कि ईद के दिन मोहल्ले के ही तौकीर अहमद,तनवीर अहमद,तौफीक अहमद और अरबाज प्रतिबंधित पशु को  काट रहे थे।जिसे मेरे भाई अरवान ने देख लिया था।इसी बात पर आरोपी मेरे भाई से रंजिश मानने लगे।इसी रंजिश में आरोपियों  ने गुरुवार को मेरे भाई के साथ मारपीट कर उसका मोबाइल छीन लिया।युवती आरोपियों के घर शिकायत करने पहुँची तो उन्होंने गाली गलौच कर भगा दिया।आरोप है कि रात में लगभग 11 बजे उपरोक्त आरोपी युवती के घर में घुस आए और मारपीट करते हुए छेड़छाड़ कर कपड़े फाड़ दिए।शोर गुल होने पर पड़ोसियों के आने पर आरोपी मौके से फरार हो गए।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now