विधायक के गृहनगर रिछा मे पांच घंटे से ज्यादा गुल रही बिजली,लोगों ने जताया विरोध

देवरनियां। एक तरफ भीषण गर्मी का सितम ऊपर से बिजली गुल होने से लोग उबल गये। रिछा कस्बे मे मंगलवार को पांच घंटे से ज्यादा बिजली गुल रही, इसको लेकर लोगों ने नारजगी  भी जताई। वहीं एक भाजपा ‌नेता ने अखबार की कटींग के साथ सोशल मीडिया एक्स पर फिर पोस्ट किया है।कस्बा रिछा चावल नगरी होने के साथ बहेडी विधानसभा से सपा के विधायक अताउर्रहमान का गृहनगर भी है। मगर पिछले कुछ दिनों से बिजली ने हाल बेहाल कर रखा है। जबकि इस समय भीषण गर्मी का सितम भी चल रहा है। मंगलवार को बिजली का हाल बे हाल रहा,दोपहर बारह बजे से गुल हुई बिजली शाम पांच बजे तक नहीं आई ।

 

 

 

 

परेशान हाल लोगों ने  इसको लेकर अपनी नराजगी भी जताई। हालांकि फोन करने पर बिजली महकमे के अफसर और कर्मचारी थोडी देर मे बिजली आपूर्ति चालू होने की बात कहते रहे।वहीं सपा विधायक के भाई पूर्व ब्लाक प्रमुख हाजी वफाउर्रहमान ने कहा कि वह बिजली समस्या को लेकर विधायक को अवगत कराएगें।रिछा बिजलीघर के अवर अभियन्ता रमेश गौतम ने बताया कि कुछ काम चल रहा था, जिस वजह से आपूर्ति बाधित रही,जल्दी ही चालू हो जाएगी।भाजपा ‌नेता विपिन गंगवार ‌ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, चीम सेक्रेटरी, कमिशनर, डीएम, राजूदास जी आदि को अखबार की कटींग लगाकर एक्स पर पोस्ट कर समाधान की मांग की है।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now