मोटरसाइकिल से ईद पर ससुराल जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत 

युवक की 8 माह पूर्व हुई थी शादी 

बहेड़ी। ढाबे किनारे खड़े ट्रक में मोटरसाइकिल घुसने से एक युवक की मौत हो गई। युवक ईद के मौके पर मोटरसाइकिल से अपनी ससुराल जा रहा था। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँच गई और शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।जानकारी के मुताबिक शेरगढ़ थाने के गाँव मवई काजियान निवासी मो0 नईम पुत्र निजामुद्दीन ईद के मौके पर मोटरसाइकिल से अपनी ससुराल ग्राम मुड़िया मुकर्रमपुर जा रहा था। इसी दौराम ग्राम मंडनपुर ढावे किनारे खड़े कोल्ड ड्रिंक से भरे एक ट्रक में उसकी मोटरसाइकिल घुस गई। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद एंबुलेंस से मृतक के शव को सरकारी अस्पताल लाया गया जहाँ पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में शव का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की आठ माह पूर्व ही शादी हुई थी और उसकी पत्नी गर्भवती बताई जाती है। घटना के दिन वह अपनी ससुराल में ही थी।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now