युवक का जंगल में पड़ा मिला शव ,ग्रामीणों में मची सनसनी 

बरेली । भोजीपुरा थाना क्षेत्र में एक युवक का जंगल में पड़ा होने की खबर से ग्रामीणों में सनसनी मच गई। सूचना पर  मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मृतक युवक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी है। परिजनों के मुताबिक युवक घर से भोजीपुरा कस्बे में जाने की बात कहकर निकला था। वहीं  युवक का दूसरे दिन गांव मझौआ गंगापुर के जंगल में देवरनिया नदी किनारे शव मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर की है। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को सील कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।  भोजीपुरा थाना क्षेत्र के गांव प्रहलादपुर निवासी प्रेमपाल  मौर्य (35 ) 17 जून सोमवार को प्रातः आठ बजे घर भोजीपुरा जाने  की बात कहकर निकला था।
सोमवार को  ग्यारह बजे मृतक के परिजनों को मझौआ गंगापुर के जंगल में घास फूंस के झुंडों में  प्रेमपाल के शव मिलने की सूचना मिली। परिजनों ने गांव के पूर्व प्रधान श्याम लाल को घटना की जानकारी दी। पूर्व प्रधान ने भोजीपुरा पुलिस को मोबाइल फोन से कॉल करके सूचना दी। सूचना मिलने के बाद प्रभारी निरीक्षक भोजीपुरा जगत सिंह एसएसआई तेजपाल सिंह फोर्स को लेकर मौके पर पहुंचे।इधर घटना की जानकारी मिलते ही सीओ हाईवे नितिन कुमार भी मौके पर पहुंच गए। प्रभारी निरीक्षक की सूचना पर जिला मुख्यालय से फील्ड यूनिट की टीम भी मौके पर पहुंची।टीम गहनता से पड़ताल की।
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मृतक के शरीर पर कहीं भी चोट के निशान प्रत्यक्ष रूप से नहीं दिख रहे थे। मृतक का सिर  और हाथ खून से सना हुआ था। पुलिस के मुताबिक मृतक शराब पीने का आदी था। पुलिस मौत के पीछे की वजह नकसीर फटने से खून बहने का अनुमान लगा रही है। मृतक के भाई वीरेंद्र ने हत्या की आशंका जाहिर की है।    सीओ हाईवे नितिन कुमार ने बताया कि मृतक के शरीर पर चोट निशान नहीं दिख रहे थे। मृत्यु का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now