4 दिन बाद बदला खराब ट्रांसफार्मर,नया ट्रांसफार्मर एक घंटा भी नहीं चला

भीषण गर्मी में पिछले एक सप्ताह से ग्रामीण परेशान
शीशगढ़ (बरेली)।गाँव तिगड़ी के ग्रामीण भीषण गर्मी में  पिछले एक सप्ताह से बिजली की किल्लत झेल रहे हैं।ग्रामीणो का कहना है कि एक सप्ताह पूर्व गाँव का ट्रांसफार्मर खराब हो गया था।काफी शिकायतों के बाद गुरुवार को विजली विभाग ने नया ट्रांसफार्मर लगाया जो एक घण्टे बाद ही दम तोड़ गया।जिसे ठीक करने बिजली कर्मचारी पहुँचे मगर ट्रांसफार्मर ठीक नहीं हुआ।अब बिजली विभाग का कहना है कि ट्रांसफार्मर वेयरहाउस से आया था।वेयर हाउस वालों को जानकारी दे दी गई है।अब वह आकर ट्रांसफार्मर को देखेंगे कि उसमें क्या खराबी आ गईं।
100 केवीए की जगह 250 केवीए का ट्रांसफार्मर लगे तो समस्या से मिले  निजात
ग्राम प्रधान डॉ. तय्यव खान ने  बताया कि 3300 की आवादी वाले गाँव में लगभग 225 विजली कनेक्शन हैं।उस पर 100 केवीए का ट्रांसफार्मर है।जबकि कनेक्शन के हिसाब से 250 केवीए का ट्रांसफार्मर लगना चाहिए।कम छमता का ट्रांसफार्मर ओवर लोडिंग की बजह से चल नहीं पा रहा है। ढाई सौ के वी ए के ट्रांसफार्मर की माँग पिछले काफी समय से विजली विभाग से की जा रही है।मगर आज तक इस पर बिजली विभाग ने कोई ध्यान नहीं दिया।
एक सप्ताह में गर्मी में तबियत खराब होने पर हो चुकी हैं तीन मौते
ग्रामीणो ने बताया कि भीषण गर्मी में गाँव में एक सप्ताह के अन्दर तीन लोगों की तबियत खराब होने से मौते हो चुकी हैं।पहली मौत खैरुल निशा 48 वर्ष की 6 दिन पूर्व छत पर गर्मी में चककर आने पर जमीन पर गिरने मौत हो गईं थी।उसके दो दिन बाद गौसे अली 60 वर्ष और सज्जाद खान 55 वर्ष की चककर आने के बाद खून की खून की उल्टी होने पर मौते हो चुकी हैं।
जेई ग्रीस कुमार ने वताया कि वेयर हाउस से ट्रांसफार्मर आया था।जिनको जानकारी दे दी गईं हैं।वहीं आकर देखेंगे ट्रांसफार्मर में क्या खराबी है।रही बात 250 केवीए के ट्रांसफार्मर की तो इसके लिए स्टीमेट बनाकर विभाग को भेजा जा चुका है।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now