बहेड़ी में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन

बरेली। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार की अध्यक्षता तहसील बहेड़ी के सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। जहां जिलाधिकारी द्वारा जन सामान्य की समस्याओं को सुनकर सम्बंधित अधिकारियों को समयबद्ध एवं वास्तविक निस्तारण करने के निर्देश दिये गये।जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में आने वाले जमीनी विवाद की शिकायतों पर निर्देश दिये कि ऐसे जमीनी प्रकरण जो कोर्ट में प्रचलित हों के अतिरिक्त  प्राप्त जमीन सम्बंधी शिकायतों का लेखपाल व राजस्व कर्मी द्वारा पैमाइश कराकर निस्तारण कराया जाये। सरकारी जमीनों पर यदि कहीं अवैध कब्जे हैं तो उनको तत्काल हटवाया जाये।जिलाधिकारी ने तहसील बहेड़ी से आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को शिकायत के निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा निर्देश देते हुये बताया गया कि आईजीआरएस के माध्यम से जिस गांव से तथा जिस विभाग की सबसे ज्यादा शिकायतें आई हैं सम्बंधित अधिकारी उस गांव में जाकर शिकायतों का संतोषजनक निस्तारण करायें।जिलाधिकारी ने खण्ड विकास अधिकारियों व एडीओ पंचायत से अपने-अपने क्षेत्र के गांवों में मलेरिया व डेंगू के केसों के बारे में जानकारी ली और निर्देश दिये कि जिन गांवों में मलेरिया/डेंगू के केस ज्यादा हैं उनकी सूची बनवाकर उन गांवों में साफ-सफाई, झाड़ियों की कटाई, नालियों की सफाई आदि कार्य कराया जाये।सम्पूर्ण समाधान दिवस में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक घुले सुशील चन्द्रभान, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 विश्राम सिंह, उप जिलाधिकारी बहेड़ी, पुलिस क्षेत्राधिकारी सहित सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now