पेड़ पर लटका मिला दुष्कर्म के आरोपी का शव, पुलिस ने पोस्टमार्टम को भेजा

आंवला। आंवला क्षेत्र में संदिग्ध अवस्था में दुष्कर्म के आरोपी की हुई मौत, पेड़ से लटका युवक का मिला शव पुलिस ने पोस्टमार्टम को भेजा।आंवला क्षेत्र के ग्राम रसूला और गोटिया के बीच में मिर्ची के खेत में लगे बकैना के पेड़ पर लटका हुआ युवक का शव मिला।  जानकारी के मुताबिक मृतक जितेंद्र सिंह  दुष्कर्म का आरोपी है। सूचना मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर इंस्पेक्टर आंवला वीरेश कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को पेड़ से नीचे उतारकर पोस्टमार्टम को भेजा। वहीं फॉरेसंस टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया और सैंपल लिए। यहां बता दे दो दिन पूर्व मृतक जितेंद्र सिंह सहित तीन लोगों के खिलाफ पुलिस ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में मुकदमा पंजीकृत किया था।  मृतक के परिवारजनों ने बताया मृतक के एक छोटी बच्ची है। फिलहाल घटना के बाद से  पत्नी और मां सहित सभी परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।इंस्पेक्टर आंवला वीरेश कुमार ने बताया मृतक दुष्कर्म के मुकदमे में नामित था उसका पेड़ से लटका हुआ शव मिला है और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now