झूठा निकाह कर  युवती को दोस्त के घर छोड़कर युवक हुआ फरार,

शीशगढ़।रामपुर जनपद की युवती से शीशगढ़ के गाँव मलसा खेड़ा के युवक की पिछले 8 वर्षों से प्रेम संबंध थे। युवक शादी का झाँसा देकर योन सम्वन्ध भी बनाता रहा ।इसी बीच युवती का दूसरी जगह निकाह तय हो गया। निकाह से 10 दिन पूर्व प्रेमी युगल घर से फरार हो गए।घर से भागकर एक मजार पर जाकर दोनों ने निकाह कर लिया।निकाह के बाद युवक युवती को दोस्त के घर छोड़कर फरार हो गया और गाँव आकर दूसरा निकाह कर लिया।मामले की शिकायत युवती ने शीशगढ़ पुलिस से की मगर कोई कार्यवाही न होने पर युवती ने कप्तान से मिलकर न्याय की गुहार लगाई।कप्तान के आदेश पर शीशगढ़ थाने में आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।पीड़िता के अनुसार वह जनपद रामपुर के थाना मिलक के एक गाँव की निवासी है।उसका शीशगढ़ के गाँव मलसा खेड़ा निवासी शराफ़त खान के साथ पिछले 8 सालों से प्रेम संबंध  था।

 

 

 

इन्ही संबंधों  की वजह  से प्रेमी शादी का झाँसा देकर योन उत्पीड़न करता रहा।इसी बीच युवती का परिजनों ने दूसरी जगह रिश्ता पक्का कर दिया।निकाह के 10 दिन पूर्व कथित प्रेमी युवती को घर से भगा लें गया और एक मजार पर लें जाकर दोनों ने निकाह कर लिया।आरोप है कि मजार पर निकाह के बाद उसका कथित पति उसे अपने दोस्त के घर लें गया और वहाँ उसे छोड़कर फरार हो गया।पति को ढूँढ़ते ढूँढ़ते युवती ज़ब उसके गाँव पहुँची तो पता चला कि उसनें दूसरा निकाह कर लिया है।युवती ज़ब घर पहुँची तो आरोपी घर से भाग गया।उसके परिजनों ने उसे धक्के मारकर भगा दिया।अब युवती दर दर की ठोकरें खाने को मजबूर है।मायके वाले भी साथ नहीं दे रहे एवं ससुराल वाले भी नहीं अपना रहे।खाने पीने रहने की भी कोई व्यवस्था नहीं है।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now