मीरगंज पहुंचने पर छत्रपाल सिंह गंगवार का जोरदार स्वागत 

मीरगंज (बरेली ) विधानसभा मीरगंज में गुरुवार को कार्यकर्ता अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया।जिसमें मुख्य अतिथि नव निर्वाचित सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार रहे।नव निर्वाचित होने के बाद प्रथम बार मीरगंज विधानसभा आगमन पर सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार, एवं विधायक डॉ डी सी वर्मा को अध्यक्ष भारतीय पशु चिकित्सा परिषद भारत सरकार बनने पर कार्यकर्ताओ ने हार्दिक स्वागत व अभिनंदन किया।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार ने कहा कि लोकसभा चुनाव में विधानसभा मीरगंज के समस्त कार्यकर्ताओं के कठोर परिश्रम से ऐतिहासिक मतों से विजय प्राप्त की है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओ का सहृदय से धन्यवाद व आभार व्यक्त किया।जिला अध्यक्ष पवन शर्मा ने कहा कि कार्यकर्ता संगठन के रीढ़ होते हैं। इसलिए वह  सदैव सम्मान के पात्र होते हैं। कार्यकर्ता जिन्होंने पार्टी को अपने परिश्रम के बल पर सींच कर इतना बड़ा रूप दिया है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओ के परिश्रम का ही परिणाम है कि आज भाजपा का स्वरूप इतना बड़ा हुआ है।इस अवसर पर सांसद छत्रपाल गंगवार, विधायक डॉ डीसी वर्मा, जिला अध्यक्ष पवन शर्मा, सोमपाल शर्मा, अजय सक्सेना, योगेंद्र गुप्ता, गोपाल कृष्ण गंगवार, राजकुमार शर्मा, तेजेश्वरी सिंह, राहुल साहू, वीरपाल मौर्य, मंडल अध्यक्ष शिवम शर्मा, वीरपाल सिंह, तेजपाल फौजी, कुलवीर सिंह आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now