बकरीद के त्यौहार पर कोई नई परम्परा न डाली जाए:  अपर जिलाधिकारी

बरेली। ईद -उल-जुहा(बकरीद) के पर्व को लेकर अपर जिलाधिकारी (नगर) सौरभ दुबे व एसपी सिटी राहुल भाटी की अध्यक्षता में पीस कमेटी की कलेक्ट्रेट सभागार में  बैठक सम्पन्न हुई।बैठक में अपर जिलाधिकारी नगर निगम को निर्देश दिये गये कि बकरीद के पर्व पर पानी की पर्याप्त व्यवस्था की जाए।  इसके अलावा उन्होंने खा कि बकरीद में कुर्बानी के दौरान कुछ बातो का विशेष ख्याल रखे पशुओ की कुर्बानी खुले में न करे प्रतिबंधित पशुओ की कुर्बानी कदापि न करे।  कुर्बानी का वीडियो न बनाया जाये और न ही उसे सोशल मीडिया पर अपलोड  किया जाये।कुर्बानी से निकलने वाले वेस्ट मटेरियल को एकत्र कर खुले में न छोड़े उनका उचित प्रबंध करे। बैठक में निर्देश दिये गये कि कुर्बानी के वेस्ट को गहरे गड्ढे में दबाया जाये, जिससे जानवर उसको निकाल कर इधर-उधर न डालें।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now