डीएम ने नाला-नालियों की साफ-सफाई के दिए के दिए निर्देश ,  

10 दिन में  डीएम ने काम पूरा करने के दिए निर्देश

बरेली।  जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने बरसात के आगमन  को देखते  हुए  नगर निगम एवं नगर निकायों में नाला-नालियों की साफ-सफाई कराने के आदेश नगर आयुक्त, अपर जिलाधिकारी(प्रशासन)/प्रभारी अधिकारी (स्थानीय) को दिये हैं।जिलाधिकारी ने बताया कि प्रायः देखा जाता है कि नगर निगम एवं नगर निकायों में जल निकासी के मार्गां के अन्तर्गत आने वाले नाला-नालियों की साफ-सफाई न होने के कारण एवं ड्रेनेज व्यवस्था का सुचारू रूप से ठीक न होने के कारण वर्षा का पानी प्रायः सड़कों पर भर जाता है, जिसके कारण जनमानस को   जलभराव से आवागमन में अत्यन्त कठिनाई होती है।उन्होंने अधिकारीयों को  निर्देशित किया है कि नगर निगम एवं नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायतों के क्षेत्रान्तर्गत जल निकासी के मार्गां पर पड़ने वाले समस्त नाले-नालियों की साफ-सफाई, दुरूस्तीकरण आदि की कार्यवाही सर्वाच्च प्राथमिकता पर करवायें। साथ ही ड्रेनेज प्लान का गहनता से अध्ययन कर वास्तविक स्थिति से मिलान कर सुनिश्चित कर लें कि ड्रेनेज व्यवस्था बिना किसी अवरोध के लगातार चल रही हो। यदि कहीं अवैध अतिक्रमण या रख-रखाव की कमी के कारण ड्रेनेज चोक हो गया हो तो अधिकतम दस दिन में आवश्यक कार्यवाही कर सुनिश्चित करें।  ड्रेनेज अविरल चले ताकि बारिश के समय जलभराव की स्थिति उत्पन्न न हो।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now