घर बैठकर नगर निगम का टैक्स छूट के साथ जमा करें 

11 प्रतिशत की छूट के साथ जमा कर सकते है टैक्स 
नगर निगम नई टैक्स नीति से जुटाएगा 45 करोड़ का राजस्व 
बरेली। नगर निगम शहर की जनता को छूट के साथ घर बैठकर टैक्स जमा करने की सुविधा देने जा रहा है। करदाता अपने अपने घर से बैठकर नगर निगम  गूगल पे के साथ अन्य सुविधाओं से पेमेंट अदा कर सकेंगे।  बरेली नगर निगम ने टैक्स जमा करने में जनता को सहूलियत हो उसके लिए सर्वेक्षण करके प्रॉपर्टी टैक्स मैनेजमेंट सिस्टम (PTMS ) को तैयार करवाया है।  इस सॉफ्टवेयर के माध्यम से जनता यह जान सकेगी उसका भवन कितना बना हुआ है। उसकी टैक्स की गणना किस तरह की की गई है। साथी सम्पति का विवरण के साथ नोटिस भी देखा जा सकेगा। इस सॉफ्टवेयर के माध्यम से जनता अपना टैक्स ऑनलाइन , चैक ,डीडी ,पाऊस मशीन के माध्यम से अपना सम्पति कर भी जमा कर सकेंगे। नगर निगम ने बैंक ऑफ़ बड़ोदा से करार किया है जिसके द्वारा शहरवासी बैंक के  150 ग्राहक सेवा केंद्र पर अपना टैक्स भी जमा कर सकेंगे। टैक्स में भवन स्वामी को को दिक्कत है तो उसके लिए एक ऑनलाइन फार्म भरकर अपनी आपत्ति दर्ज करा सकता है और शिकायत मिलने के बाद उसका समाधान भी नगर निगम के अधिकारी करदाता को देंगे।
करदाता अपने घर का टैक्स अपनी पुरानी आईडी से भी कर सकता है। मेयर उमेश गौतम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बताया कि नगर निगम की सीमा  के तहत कुल 228385 भवन चिन्हित है। जिनमें आवासीय ,अनावासीय ,और मिश्रित भी शामिल है। सर्वेक्षण के बाद 82897 नए भवनों को टैक्स के दायरे में लाया जा रहा है।  जिससे निगम को 45 करोड़ राजस्व और अधिक प्राप्त होगा। मेयर उमेश ने कहा कि 2023 -2024 वित्तीय वर्ष -एवं 2024 -2024 का सम्पत्तिकर कर जमा करने पर 10 प्रतिशत छूट मिलेगी साथ ही ऐसे करदाता जो ऑनलाइन भुगतान करते है उनके अतिरिक्त 1 प्रतिशत की छूट मिलेगी। उन्होंने भी बताया कि सम्पत्ति कर जमा करने की कोई समस्या है तो करदाता अपने अपने जोन के हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करके समाधान प्राप्त कर सकते है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान नगर आयुक्त निधि वत्स , डिप्टी मेयर सहित नगर निगम के कई अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now