15 जून से योग सप्ताह मनाये जाने के संबंध में डीएम ने  अधिकारियों के साथ  की बैठक ,

बरेली। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार की अध्यक्षता में आज 21 जून को दशम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस एवं 15 जून से योग सप्ताह मनाये जाने के संबंध में बैठक विकास भवन स्थित सभागार में सम्पन्न हुई।बैठक में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस एवं योग सप्ताह मनाया जाने हेतु कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई तथा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को सफलतापूर्वक आयोजित कराए जाने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।
बैठक में क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी को निर्देश दिये गये कि योग कार्यक्रम में आने वाले योगाभ्यासियों द्वारा अपने घर के सदस्यों व अन्य लोगों को भी योग करने के लिए प्रेरित किया जाए और योगाभ्यास करने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार कर जनसामान्य को जागरूक किया जाए।योग सप्ताह कार्यक्रम दिनांक 15 जून 2024 से 21 जून 2024 तक आयोजित किये जायेगें। दिनांक 15 जून को कार्यक्रम का शुभारम्भ गॉधी उद्यान में प्रातः 06.00 बजे माननीय अतिथियों के द्वारा किया जायेगा। बैठक में दिनांक 21 जून को मुख्य कार्यक्रम बरेली कॉलेज के प्रांगण में आयोजित करने का निर्णय लिया गया।

 

 

बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 विश्राम सिंह, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ0 अमरदीप सिंह नायक, जिला विद्यालय निरीक्षक देवकी सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संजय, जिला होम्यौपैथिक चिकित्साधिकारी, क्षेत्रीय यूनानी अधिकारी, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी, विभिन्न योग संस्थाओं के प्रबन्धक सहित सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now