प्लाट दिलाने के नाम पर एक लाख की ठगी 

 

बरेली। किला थाना  के छीपीटोला के रहने वाले  नाजिम पुत्र नदीम ने एसएसपी को शिकायत करते हुए बताया कि वह मजदूरी करके अपना परिवार पालता है। 6 माह पहले इज्जतनगर के करमपुर चौधरी निवासी रईस पुत्र हाजी हमीद खां ने अपने घर मजदूरी के लिए बुलाया था तब उसने बताया कि वह प्रॉपर्टी का भी काम करता है और उसने कहा कि उसके पास 70 गज का एक प्लाट है जिसे वह  3 हजार रुपये गज पर दे देगा। जिसके लिए एडवांस एक लाख बकाया बैनामे के समय देने होंगे। पीड़ित ने बताया की उसने 50 हजार रुपए दिए थे बाद में एडवांस कम होने की बात पर पीड़ित ने पिता को अपनी मजबूरी बताई तो पिता ने मां के गहने बेचकर एडवांस की दूसरी क़िस्त 50 हजार रुपये और दे दिए पर आरोपी न प्लाट दे रहा है और ना ही उसकी रकम वापस कर रहा है । आरोप यह भी  है कि 13 मई 2024 को जब आरोपी के घर गए तो उसने पैसा देने से साफ इंकार कर दिया और जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट पर आमादा हो गए तब पीड़ित अपनी जान बचाकर वहाँ से भाग आया।शिकायत करने पर पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं कि पीड़ित ने एसएसपी से गुहार लगाते हुए कार्यवाही की मांग की है।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now