गौशालाओं की दशा सुधारने के लिए राष्ट्रीय गौ रक्षक संघ ने की मांग 

 

बरेली। राष्ट्रीय गौ रक्षक संघ के कार्यकर्ता ने जिले भर की गौशालाओं में गौवंशो की दुर्दशा को देखते बरेली मंडल अध्यक्ष एडवोकेट विनोद राठौर के नेतृत्व में मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन  एसीएम प्रथम को ज्ञापन सौंपा।इस मौके पर अध्यक्ष विनोद राठौर ने कहा कि आये दिन सड़क दुर्घटना में घायल गौवंशों को संरक्षित करने की जगह का सही प्रबन्ध किया जाये। निराश्रित गोवंशों की गोशालाओं में विधिवत संरक्षित किया जाए। वहीँ कार्यकर्ताओ ने कहा फतेहगंज पूर्वी, फरीदपुर, भुता के पशु चिकित्सालयों के डाक्टर दोपहर 3:00 बजे के बाद निराश्रित गोवंशों का इलाज नहीं करते है।  फतेहगंज पूर्वी की हरेली अलीपुर व हरेला दोनों गोशालाओं में विधुत  की व्यवस्था नहीं की गयी है। यहाँ सैकड़ों गोवंश है जो की पानी व गर्मी की वजह से भूखे प्यासे मर रहे है। चठिया फैजू फरीदपुर गोशाला में गोवंशों के लिये ना सूखा भूसा, ना चोकर, न हरे चारे की व्यवस्था है।  चोकर व हरे चारे के पैसों का केयर टेकर व फरीदपुर के सम्बन्धित अधिकारी सभी मिलकर घोटाला कर रहे है इस पूरे मामले की जांच कर आवश्यक कार्यवाही करे।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now