नशे में स्कूल आने वाले हेड मास्टर निलंबित

मीरगंज (बरेली )।विकास खंड के गांव गुलड़िया स्थित प्राथमिक स्कूल के प्रधानाध्यापक प्रमोद कुमार सिंह को निलंबित कर दिया है। उनपर स्कूल में शराब के नशे में धुत्त होकर आने, बूथ पर अनुपस्थित रहने, स्कूल में मध्यान्ह भोजन का वितरण नहीं करने समेत कई गंभीर आरोप लगने पर यह कार्रवाई की गई है।बीएसए की ओर से जारी पत्र के मुताबिक 4 मई को स्कूल में बने बूथ पर उनकी ड्यूटी लगाई गई थी। एसडीएम के निरीक्षण में वह बूथ से नदारद मिले थे।

 

 

जांच की तो पता चला कि वह करीब 15 दिनों से अनुपस्थित चल रहे हैं। गुलड़िया के ग्राम प्रधान सहित कई अभिभावकों ने भी शिकायत की थी कि वह स्कूल बहुत कम आते हैं, कभी कभी रात में आकर उपस्थिति पंजिका में हाजिरी लगा जाते हैं। आरोप है कि वह जब भी स्कूल आते हैं तो नशे में धुत्त होते हैं। इससे स्कूल का शैक्षिक वातावरण दूषित होता है। एक माह पहले बीईओ को स्कूल के निरीक्षण में तमाम अनियमितताएं मिली थीं। इस पर प्रधानाध्यापक का तीन दिन का वेतन रोक दिया गया था। मामले में प्रधानाध्यापक प्रमोद कुमार सिंह का कहना है कि सभी आरोप निराधार हैं। बीएसए संजय सिंह ने बताया कि मामले की जांच के लिए अधिकारी नामित कर दिया गया है।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now