व्योंधन खुर्द के चार घरों से लाखों के जेवर व नगदी की चोरी, ग्रामीणों में दहशत 

सिरौली ।चौकी नबाबपुरा के गांव व्योंधन खुर्द में चोरों ने चार घरों से लाखों रुपए के जेवर व नकदी चोरी कर ले गए। पीड़ितों ने  चोरियों के संबंध में  तहरीर दी  है। पुलिस ने मौके पर जाकर जांच की है।रविवार की रात में चोरों ने महिला पूर्णिमा के घर में घुसकर पांच हजार की नगदी और जेवर बिछुआ, पैंडिल,लौंग आदि गहने चोरी कर लिए। चोरों ने राहुल की कोल्ड ड्रिंक की दुकान से कुछ सामान व रुपए निकालकर ले गए। चोरों ने यहां के रामस्वरूप के घर में हाथ साफ करते हुए चांदी की हंसली, बिछुआ,कमरबंद,पायलें सोने का टीका और कुंडल तथा 40 हजार रुपए की नगदी चुराकर ले गए। पूर्व प्रधान रमेश दिवाकर के घर में घुसकर चोरी का प्रयास किया लेकिन तब तक  घर वाले जाग गए और चोर भाग गए।

 

 

 

चोरों ने पड़ोसी गांव नबाबपुरा के दो घरों में धावा बोला था जिसमें नवल-किशोर के घर से सोने की चैन,अंगूठी, तोड़िया और 18 हजार रुपए की नगदी चोरी कर ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो सुबह खेतों में ख़ाली संदूक व कपड़े पड़े मिले थे। चोरी की तहरीर दी है। एक ही रात में चार घरों में चोरी की घटना से दोनों गांवों में दहशत व्याप्त है। जिनके घरों में चोरी हुई है उन्होंने अति शीघ्र चोरी का खुलासा करने की मांग की है।इस मामले में इंस्पेक्टर लव सिरोही ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now