दबंग ने रंजिशन ग्रामीण को  गाली गलौच कर दी जान से मारने की धमकी,मुकदमा दर्ज

शीशगढ़ (बरेली )। घर में घुसकर जानलेवा हमला करने वाले दबंग ने ग्रामीण से गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी।शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जाँच शुरू कर दी है।पीड़ित सुखविन्द्र पुत्र निसत्तर सिंह निवासी ग्राम हजरत पुर थाना बिलासपुर जनपद रामपुर ने पुलिस को वताया कि शनिवार सुवह वह चौकी टांडा छंगा के ग्राम मनुआपट्टी में स्थित पेट्रोल पम्प अपने ट्रेक्टर में डीजल भरवाने गया था।वहीं पर गाँव के ही दबंग फारुख पुत्र नवी अहमद उर्फ नविया ने आकर गन्दी गन्दी गाली गलौच शुरू कर दी।विरोध पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गया।आरोपी के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट करने का मुकदमा कोर्ट में विचाराधीन है। 2017 में आरोपी के खिलाफ मुकदमा उनकी बेटी ने बिलासपुर थाने में आरोपी के खिलाफ कराया था।उस समय आरोपी ने उनके घर में घुसकर बेटी सरन दीप कौर पर जानलेवा हमला किया था।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now