ससुरालियों ने  विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला

शीशगढ़ (बरेली )। थाना क्षेत्र के चौकी बंजरिया मे ससुराल वालों ने दहेज की मांग कर विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया।कप्तान के आदेश पर पुलिस ने 5 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।विवाहिता प्रीति ने बताया उसका विवाह 12 वर्ष पहले हिन्दू रीति रिवाज के अनुसार चन्द्रपाल निवासी ग्राम बंजरिया थाना शीशगढ़ के साथ हुआ था।शादी के बाद उसका पति रुद्रपुर की एक फैक्ट्री में काम करने चला गया। इसके बाद ससुराल वाले दहेज की मांग कर उसे प्रताड़ित करने लगे। महिला का  यह भी आरोप है कि बीती 26 मई को ससुराल वाले मायके दहेज लाने की मांग करने लगे।मैंने मना किया तो परिवार के लोगों ने मिलकर उसके साथ मारपीट की और घर से निकाल दिया। पीड़ता के दो छोटे बच्चे भी हैं। उनको भी छीन लिया गया।पीड़िता ने शीशगढ़ पुलिस से शिकायत की लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई।तब पीड़िता ने कप्तान से शिकायत की कप्तान के आदेश पर शीशगढ़ पुलिस ने   पति चंद्रपाल,नन्द राजकुमारी,रामा देवी, पूरन सिंह,नत्थो देवी,ग्राम बंजरिया थाना शीशगढ़ के खिलाफ दहेज उत्पीड़न सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now