नरेंद्र मोदी द्वारा प्रधानमंत्री पद के शपथ लेने से कार्यकर्ताओं में दौड़ी खुशी की लहर

आंवला (बरेली )।  कस्बा के त्रिपोलिया गंज चौराहा और चाचा नेहरू चौराहा आदि सहित कई स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने तीसरी बार पीएम पद की शपथ लेने पर खुशी की लहर दौड़ गई और सरकार बनने पर आतिशबाजी पटाखे फोड़कर खुशी जाहिर की। नारों और ढोल बाजों के साथ नगर में मिठाई एक दूसरे को खिलाई। इस दौरान एक दूसरे को सभी कार्यकर्ताओं ने बधाई दी। इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन संजीव सक्सेना, भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज मौर्य, आशु सिंह, शिवेक खंडेलवाल, जिला मंत्री रोहित सिंह रघुवंशी, राजू गुप्ता, रोहतास श्रीमाली, संजीव मोहन शर्मा, आंवला पूर्व जिला अध्यक्ष वीर सिंह पाल, रामनिवास मौर्या, रामवीर प्रजापति, सुभाष रस्तोगी, सुनील श्रीवास्तव, प्रभाकर शर्मा, पप्पल गुप्ता, रवि बंसल, राम बहादुर प्रजापति, राजपाल मौर्य, संतोष गौड आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now