गंगा में डूबकर मासूम की दर्दनाक मौत

सिरौली। गंगा नदी में नहाने गया एक 6 वर्षीय मासूम की  गहरे पानी में डूबने से उसकी दर्दनाक मौत हो गई जबकि ग्रामीणों ने प्रयास करके डूबते हुए  दो भाइयों को पानी से सुरक्षित निकाल लिया गया। जानकारी के मुताबिक नगर सिरौली के मोहल्ला साहूकारा के रहने वाले जोगेंद्र का 6 वर्षीय बेटा दिलखुश रविवार की दोपहर 12 बजे घर से अपने दो भाइयों के साथ गंगा नदी में नहाने चला गया था । तीनों ही भाई गंगा नदी में नहाने लगे इसी दौरान नहाते समय तीनों गहरे पानी में चले गए बाद तीनों ही डूबने लगे। आसपास खेतों में काम कर रहे किसान को जब जानकारी हुई तो वह गंगा नदी में कूद गए।
और दोनों भाइयों  सुरक्षित बचा लिया। जबकि दिलखुश का कोई पता नहीं चल पाया। कुछ समय बाद दिलखुश पानी में उतरता हुआ दिखाई दिया। घटना की सूचना पर पहुंचे परिजनों द्वारा आनन फानन में दिलखुश को रामनगर पी एच सी अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने दिलखुश को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद  परिजनों में कोहराम मच गया। घटना के बाद से  परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। परिजनों द्वारा बताया गया कि जुगेंद्र पर पांच लड़के हैं जिसमें सबसे छोटा दिलखुश था। पिता जुगेंद्र राजस्थान में रहकर मजदूरी करते हैं उनको घटना की सूचना दी गई है।जहां रविवार को नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया गहरे पानी में डूबने से उसकी दर्दनाक मौत हो गई। वहीं घटना की जानकारी नगर में आग की तरह फैल गई जुगेंद के घर भारी भीड़ जमा हो गई। पूरे मोहल्ले में गमगीन माहौल बना हुआ है।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now