ऑटो खंभे से टकराया ,एक महिला की मौत ,3 घायल 

सिरौली। रविवार की  तड़के सुबह  सिरौली क्षेत्र शिवपुरी मोड़ के समीप एक ऑटो चालक को आई नींद की झपकी आने  से ऑटो विधुत  पोल से टकरा गया जिसमें एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई जबकि दो मासूम बच्चे बुरी तरह घायल हो गए।  पुलिस ने घायलों को उपचार हेतु बरेली अस्पताल भिजवाया है।  घटना के बीच  ऑटो चालक घटनास्थल से मौके पाकर  फरार हो गया। थाना सिरौली क्षेत्र के गांव ढकपुरा की रहने वाले राजवीर और उनकी पत्नी धर्मवती अपने दो बच्चों सहित चंडीगढ़ से मजदूरी करके रविवार की सुबह तड़के अपने गांव ढकपुरा लौट रहे थे।जानकारी के मुताबिक मुरादाबाद से उन्होंने एक ऑटो बुक  किया , जिस पर  चारों लोग सवार होकर सिरौली होते हुए शिवपुरी मोड़ के समीप पहुंचे।  बताया जा रहा है कि ऑटो  चालक को नींद की झपकी आ गई जिससे टेंपो अनियंत्रित होकर विधुत  पोल से  जा टकराया। घटना के बाद टेंपो चालक मौके से फरार हो गया। जिसमें धर्मवती गंभीर रूप से घायल हो गई।
मौके पर पहुंची थाना सिरौली पुलिस द्वारा उनको अस्पताल भिजवाया गया जहां चिकित्सकों ने धर्मवती को मृत घोषित कर दिया । पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर शव को  पोस्टमार्टम  के लिए बरेली भेज दिया । ऑटो में बैठे 5 वर्षीय कृष्णा तथा 7 वर्षीय खुशी भी गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को  सिरौली पुलिस ने उपचार के लिए बरेली के जिला अस्पताल भिजवाया है। हादसे की सूचना पाते ही परिजन थाना सिरौली पहुंच गए जिसमें महिलाएं रो रोकर विलाप करने लगीं। हादसे की तहरीर दी गई है।परिजनों के मुताबिक राजवीर अपने परिवार के साथ चंडीगढ़ रहकर मजदूरी करते थे जिससे उनका परिवार चलता था हादसे की सूचना से घरवालों का रो-रो कर बुरा हाल है।
इस विषय में उपनिरीक्षक नाहर सिंह ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है। तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now