
आंवला:-बाबा का सपना होता है कि उनका नाती पढ़ लिखकर उनका नाम रोशन करे, क्षेत्र का नाम रोशन करे और अपने परिजनों के सहारे की लाठी बने।ऐसे ही एक नाती ने अपने बाबा,माता पिता और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।तहसील आंवला के ग्राम हरदासपुर में पंडित मिष्ठान भंडार नाम से प्रसिद्ध मिठाई की दुकान है।इस मिठाई की दुकान की इतनी चर्चा है कि स्थानीय लोगों के अलावा देश विदेश तक लोग यहां से मिठाई खरीद कर ले जाते हैं।इसी मिठाई की दुकान के मालिक पंडित हरीबाबू शर्मा के नाती व मनोज शर्मा के पुत्र राज शर्मा ने नीट की परीक्षा में 690 अंक प्राप्त कर तहसील में टॉप किया और अपने गाँव का प्रथम डॉक्टर बनने का अपने बाबा का सपना पूरा किया है।राज शर्मा के बाबा हरि बाबू शर्मा का सपना था कि उनका नाती डॉक्टर बने और गरीब परिवार के लोगों को उचित चिकित्सा प्रदान करें।
डाक्टर बनकर समाज की सेवा करें।मेडिकल कालेजों में दाखिले के लिये होने वाली परीक्षा नीट 2024 में 690 अंक प्राप्त कर आंवला तहसील में टॉप किया है। उन्होंने 720 में से 690 अंक प्राप्त किए हैं।राज शर्मा ने अपनी आठवीं तक की पढ़ाई बाल विद्यापीठ पब्लिक स्कूल से पूरी की और आगे की पढ़ाई केन्द्रीय विद्यालय इफको आंवला से कक्षा 10 व 12 वीं की पढ़ाई पूरी की। बता देन कि इस वर्ष नीट की परीक्षा में पूरे भारत से 24 लाख बच्चों ने भाग लिया था। नीट की परीक्षा पास करने पर परिवार में खुशी का माहौल है। परिजन व अन्य शुभचिंतक राज शर्मा को उज्जवल भविष्य के लिए बधाई व शुभकामनाएं दे रहे हैं।इस दौरान पूर्व विधायक राजेश कुमार मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल राज शर्मा के निवास पर पहुंचे और बच्चे को आशीर्वाद देकर बधाई दी।इस दौरान अजयपाल यादव(प्रधान रामनगर) मुकेश शर्मा,गिरीश चन्द्र शर्मा,शंकर लाल, अन्नू शंखधार, सचिन सक्सेना आदि ने शुभकामनाएं दीं।









3 thoughts on “हलवाई का नाती डॉक्टर बनकर बाबा का सपना करेगा पूरा,”
I like this website very much, Its a very nice office to read and get info . “You have to lead people gently toward what they already know is right.” by Philip.
Glad to be one of several visitors on this awing web site : D.
Yeah bookmaking this wasn’t a risky determination great post! .