शीशगढ़ की टीम ने रामपुर की क्रिकेट टीम को हराकर टूर्नामेंट जीता 

शीशगढ़(बरेली ) l पन्द्रह दिन से चल रहे सहोड़ा  गांव में रात्रि  क्रिकेट टूर्नामेंट का  समापन हो गयाl  जिसमें  शीशगढ़ की टीम ने  क्योरार  मिलक  रामपुर की टीम को  पराजित करके जीत हासिल कीl   शीशगढ़ की टीम ने   आठ ओवर में  87 रन बनाए  क्लोरार की टीम को  62 रन पर ही  आउट कर दियाl  टास्क जीतकर शीशगढ़ की टीम ने  बैटिंग शुरू की l  मैच  रात्रि  करीब आठ बजे से शुरू होकर  सुबह  पांच  बजे तक चला  सेमीफाइनल में  शीशगढ़, शेरगढ़ ,शाही,सहोड़ा व दुनका की टीमें खेली l  इस बीच करीब 15 दिन के अंतराल में  आसपास के गांव व अन्य जनपदों की  40 टीमों ने  हिस्सा लिया।  जिसमें आसपास के गांव  बसई , शीशगढ़  शेरगढ़  भोजीपुरा,  दुंनका ,  सुल्तानपुर, भोजीपुरा कजिया पुरा, हरसू नगला  ,मलसा खेड़ा, रामपुर, मुरादाबाद, रुद्रपुर ,बरेली  आदि टीमे शामिल रही।विजेता खिलाड़ियों को  भगवान सहाय  सरस्वती विद्या  मंदिर द्वारा  ट्राफी और चेक देकर  सम्मानित किया गयाl  पराजित टीमो का भी उत्साह वर्धन  किया गया।

1 thought on “शीशगढ़ की टीम ने रामपुर की क्रिकेट टीम को हराकर टूर्नामेंट जीता ”

  1. Thank you for every other magnificent post. The place else could anyone get that kind of information in such a perfect manner of writing? I’ve a presentation next week, and I’m at the search for such information.

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now