मोबाइल छीनने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया

आंवला। आंवला थाना पुलिस ने बाइक लगाकर मोबाइल छीनने के मामले में दो आरोपियों को पकड़कर कानूनी कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेजा है।आंवला थाना क्षेत्र के गांव मनोना निवासी लेखराज ने पुलिस को बताया एचपी गैस गोदाम के सामने से होता हुआ मनोना की तरफ अपनी बाइक से जा रहा था तभी पीछे से एक बाइक आई जिस पर दो लोग थे और नंबर प्लेट भी नहीं लगी थी। उसने हमारी बाइक रोक ली और मेरी बाइक के आगे लगाकर खड़ी कर दी और बाइक से उतरकर मेरी जेब में रखा मोबाइल छीन लिया और पैसों के बारे में पूछने लगे। उनमें से एक बोला मोबाइल छीन ले नहीं तो लोग आ जाएंगे और भागने का प्रयास करने लगे। तब तक अन्य लोग आ गए और दोनों को पकड़ लिया पूछताछ में उन्होंने बताया बाइक की किस्त देने के लिए पैसों के लालच में मोबाइल छीना था। पुलिस ने पीड़ित के आधार पर पकड़े गए प्रर्मेंद्र और अमित निवासी ग्राम ओया थाना बिल्सी जिला बदायूं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेजा है।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now