बरेली लोकसभा सीट पर खिला कमल का फूल , आंवला में दौड़ी साइकिल

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में दो सीटों पर हुई मतगणना में बरेली लोकसभा सीट से  भाजपा प्रत्याशी छत्रपाल ने इंडी गठबंधन के प्रत्याशी प्रवीण सिंह ऐरन को बड़े अंतर के मतों से हरा दिया। श्री छत्रपाल ने अपनी जीत का श्रेय पार्टी के संगठन के साथ कार्यकर्ता को दिया है। भाजपा प्रत्याशी छत्रपाल गंगवार ने मतगणना के शुरुआत से ही लगभग 30 हजार वोटों से लीड ले रखी थी और यह सिलसिला अंत तक जारी रहा।
आंवला लोकसभा सीट पर  नीरज मौर्य का कब्जा 
आंवला लोकसभा सीट पर समाजवादी पार्टी के नीरज मौर्य ने जीत हासिल की है। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी भाजपा के धर्मेंद्र कश्यप को हराया है। भाजपा प्रत्याशी को 17 हजार से ज्यादा वोटों से हराकर जीत दर्ज कर ली है। भाजपा के लिए बड़ा झटका लगा है। सपा के नीरज मौर्य को 492515 वोट मिले है। उनके प्रतिद्वंदी धर्मेंद्र कश्यप को 476546  बदायू और आवला सीट पर देखने को मिला। आवला में नीरज मौर्य 16026 वोटों से आगे, कुल वोट- 492515  ,धर्मेंद्र कश्यप 16026 वोटों से पीछे, कुल वोट- 476546 बीजेपी इसी तरह का मुकाबला बदायू में भी देखने को मिला
।बदायू में इंडिया गठबंधन आदित्य यादव 33194 वोट से आगे रहे उनको कुल वोट 431444 मिले वही बीजेपी के दुर्गविजय सिंह शाक्य को 398250 वोट मिले वो 33194 वोट से पिछड़ गए थे। बरेली में  परसाखेड़ा वियर हाउस में आठ बजे मतगणना शुरू हुई। बरेली की सबसे चर्चित सीट इस बार फिर सुर्खियों में रही आठ बार जीत का परचम लहरा चुके संतोष गंगवार के बाद अब सबकी निगाहें लोकसभा चुनाव में पहली बार हाथ आज़मा रहे छत्रपाल गंगवार ने भी नवी बार आखिरकार जीत की इबारत लिख डाली।
बरेली लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी छत्रपाल सिंह गंगवार को 417781 वोट मिले जिसमे इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी प्रवीण सिंह ऐरन को 383604 मत पड़े जिसमे 34177 छत्रपाल गंगवार ने प्रवीण सिंह ऐरन को मात देकर नवी बार जीत की इबारत लिख डाली। सुबह से ही चर्चाओ का बाज़ार गर्म रहा लोग अपने -अपने अनुमान लगाकर लोग कभी भाजपा की झोली में सीट डालते थे तो कभी इंडिया गठबंधन के खाते में लेकिन मंगलवार दोपहर तक लोगो के अनुमान पर विराम लग गया। दोपहर बाद आवला और बदायू के कड़े मुकाबले में मीडियाकर्मियों के फोन घनघनाने लगे लोग घड़ी -घड़ी फोन करके आवला और बदायू का हाल जान रहे थे।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now