बरेली और आंवला को कल मिलेगा नया सांसद , प्रशासन जुटा मतगणना के लिए

  1. बरेली लोकसभा सीट पर भाजपा -इंडी गठबंधन में जोरदार टक्कर 
  2. आंवला में भी भाजपा -इंडी गठबंधन के प्रत्याशी लगा जीत का जोर 
  3. प्रशासन ने मतगणना के लिए बनाया सुरक्षा कवज 
बरेली।  लोकसभा मतदान समाप्त होने के बाद  कल  ईवीएम में कैद प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला हो जाएगा।  बरेली लोकसभा सीट पर परिणाम लगभग चार बजे के आसपास आने की उम्मीद है।  वहीं आंवला लोकसभा सीट का परिणाम लगभग 5 बजे के आसपास आने की उम्मीद है। मतगणना सुबह 8 बजे से  राजनीतिक दल  के प्रत्याशियों , एजेंट , और पुलिस प्रशासन एवं प्रशासनिक अधिकारियों की देखरेख में सुबह 8 बजे से  शुरू होकर मतगणना  के अंत तक चलेगी। चुनाव आयोग की गाइड लाइन के मुताबिक सुबह साढ़े सात बजे के आसपास बैलेट पेपर की गिनती शुरू होगी और आठ बजे ईवीएम से पड़े वोटों की गिनती की जाएगी।  प्रशासन ने मतगणना के मद्देनजर सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम किये है।  पूरा मतगणना स्थल सीसीटीवी कैमरे के साथ ड्रोन की निगरानी में रहेगा। जगह जगह पुलिस के आलाधिकारी एवं प्रशासन के अधिकारी अपनी नजर बनाए रखेंगे।  मीडिया को मीडिया सेंटर पर रहकर कवरेज करने की अनुमति रहेगी या चुनाव आयोग की शर्तो के मुताबिक अधिकारियों के निर्देशानुसार ही कवरेज मीडियाकर्मी कर पाएंगे। इस लोकसभा चुनाव में बरेली लोकसभा संसदीय क्षेत्र से 13 और आंवला लोकसभा सीट से 9 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद है।
7060a137-fa8e-47ec-b1ad-254b14961f91.jpg
354f31e9-94b1-4d47-a981-d5aecdb97796.jpg
चुनावकर्मियों को स्वस्थ्य रखना बड़ी चुनौती :
जून के महीने में सूर्य आग फेंक रहा है जिससे हर कोई हलकान है। प्रशासन ने चुनावकर्मियों की सेहत को ध्यान में रखते स्वास्थ्यकर्मियों की एक टीम एम्बुलेंस के साथ  तैनात रहने की खबर है। इस टीम के पास उल्टी दस्त , बुखार से बचाने की दवाओं के साथ ओआरएस भी उपलब्ध रहेगा। चुनाव के संबंध में प्रशासन ने सीएमओ को निर्देश भी दिए है।
मतगणना के लिए प्रशासन ने कसी कमर 
जिले में मतगणना शांतिपूर्वक, सुरक्षा , निष्पक्षता  के बीच हो इसके लिए बरेली डीएम रविंद्र कुमार सहित उनके अधीनस्थ अधिकारी दिन रात एक किये हुए है। बरेली में मतगणना पहले की तरह परसाखेड़ा  स्थित वेयर हाउस में होगी।  मतगणना के संबंध में ड्यूटी पहले ही दे दी गई है। मतगणना स्थल पर पहुंचने वाले राजनेता एवं कार्यकर्त्ता या अन्य विभाग का कर्मचारी वीडियो ग्राफ़ी की जद में होगा।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now