जिला निर्वाचन अधिकारी ने  मतगणना कार्मिकों को दिये जा रहे प्रशिक्षण कार्य का किया निरीक्षण

बरेली। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रविन्द्र कुमार ने राजकीय इंटर कॉलेज में मतगणना कार्मिकों को दिये जा रहे द्वितीय प्रशिक्षण कार्य का निरीक्षण किया।जहाँ प्रशिक्षण में उपस्थित कार्मिकों से प्रशिक्षण के बारे में जानकारी प्राप्त की गई तथा उपस्थित एवं अनुपस्थित कार्मिकों की जानकारी ली और निर्देश दिए गए जो कार्मिक प्रथम पाली में उपस्थित नहीं हो पाए हैं वह द्वितीय पाली में उपस्थित रहकर गंभीरता पूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त करें, यह भी  निर्देश दिए गए की कोई भी मतगणना कार्मिक मतगणना स्थल पर खाना, पानी तथा मोबाइल लेकर नहीं जाएंगे, खाने पीने की पर्याप्त व्यवस्था  मतगणना स्थल पर कराई गई है।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतगणना कार्मिकों को गंभीरता के साथ प्रशिक्षण प्राप्त करने तथा किसी भी प्रकार के संशय को दूर करने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान प्रशिक्षण मतगणना कार्मिकों को निर्देश दिए की मतगणना  हाल में आप लोगों के खाने, पीने के पानी, ओआरएस की पूर्ण व्यवस्था प्रशासन ने की हुई हैमतगणना कार्य की  पूर्ण जानकारी कर ले, प्रशिक्षण में किसी भी प्रकार की लापरवाही ना करें।इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी जग प्रवेश सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now