
आंवला। आरोग्य मेले में अर्बन प्राथ. स्वा. केन्द्र, आंवला पर 14 पुरुष, 19 महिलाएं एवं 07 बच्चों सहित कुल 44 रोगियों को परीक्षण कर दवाइयों द्वारा उपचारित किया गया। गर्भवती स्त्रियों को प्रसव पूर्व जांचे कराकर टीकाकरण भी किया गया। शिशुओं का टीकाकरण भी किया गया। 04 ज्वर से पीड़ित रोगियों की मलेरिया की जाँच कर दवा देकर उपचारित किया गया, 2 संदिग्ध क्षय रोगियों को जाँच कराकर उपचारित किया गया।
आयुष्मान भवः मेला के अंतर्गत 206 आभा आई. डी. का सृजन किया गया एवं 17 आयुष्मान कार्ड बनाये गए। 20 रोगियों को पोषण एवं खान पान संबधी सलाह दी गयी एवं 11 लाभार्थियों को परिवार नियोजन एवं प्रजनन पथ संक्रमण ( RTI & STI ) से बचाव के लिए काउंसलिंग की गयी। उनमे से 09 लोगों ने परिवार नियोजन सम्बंधी सेवाओं का लाभ उठाया तो वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भी 33 रोगियों को जांच कर दवा देकर उपचारित किया गया।
आज के मेले में प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डॉ इंतजार हुसैन, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. विकास यादव, डॉ देवेंद्र सिंह कुशवाहा के अतिरिक्त फार्मासिस्ट अवशेष कुमार, नरेंद्र सिंह, किशन सिंह, एल.टी. अर्जुन कश्यप, आकाश स्टाफ नर्स प्रियंका अहिरवार, दिव्या सिंह, ए. एन. एम. कुसुम दुबे और चांदनी तोमर, नीता अस्थाना, छत्रपाल सिंह, मुकेश मौजूद रहे।








