
फतेहगंज पश्चिमी। शनिवार को पुलिस ने चेकिंग के दौरान रहपुरा रोड से दो स्मैक तस्करो को गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।दोनो के पास से 130 ग्राम स्मैक बरामद की गई है।मिली जानकारी के मुताबिक मुखबिर की सूचना पर चेकिंग के दौरान शनिवार सुबह को पुलिस ने थाना मीरगंज के गांव परौरा निवासी रिजवान खान और स्थानीय कस्बा के मोहल्ला रबर फैक्ट्री वार्ड 10 निवासी तसलीम को गिरफ्तार कर लिया।
थाना लाकर तलाशी लेने पर उनके पास से 130 ग्राम स्मैक बरामद की है।थाना प्रभारी धनंजय पांडेय के मुताबिक थाना वारादरी क्षेत्र के संजय नगर चौराहे पर किसी अज्ञात युवक से इन्होंने स्मैक खरीदी थी।कस्बा और ग्रामीण क्षेत्र में दोनो महंगे दामों में बेचने जा रहे थे। लेकिन चेकिंग के दौरान पकड़े गए। पुलिस ने कोर्ट में पेश करने के बाद दोनो को जेल भेज दिया।








