संरक्षित पशुओं की हत्या का खुलासा तीन गिरफ्तार दो फरार

पिपरिया रामदयाल में मिले थे तीन संरक्षित पशुओं के अवशेष

भोजीपुरा। पुलिस ने छह दिन पूर्व गांव पिपरिया के जंगल हुई संरक्षित पशुओं की हत्या का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।जब कि दो आरोपी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए। जानकारी के अनुसार भोजीपुरा थाना क्षेत्र के गांव पिपरिया रामदयाल के जंगल में 28 मई को तीन संरक्षित पशुओं के अवशेष मिले थे। पुलिस ने अज्ञात मांस तस्करों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। रविवार की रात दो बजे पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर गांव बैकुंठापुर से जंगल में जाने वाली नहर के पास‌‌ मांस तस्कर जंगली संरक्षित पशुओं की हत्या की फिराक में बैठे हैं। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बैंकुंठापुर की नहर पर पहुंची। पुलिस को देखते ही मांस तस्कर भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी करके अलियार खां निवासी सैदपुर चुन्नी लाल, फिरोज खां निवासी अलीनगर व सरफराज उर्फ हौवा निवासी रमपुरा माफी थाना भोजीपुरा को पकड़ लिया।

 

 

 

 

मौके का फायदा उठाकर वसीम निवासी भूड़ा , मोहम्मद शरीफ उर्फ मेहनती निवासी अलीनगर मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए। प्रभारी निरीक्षक भोजीपुरा जगत सिंह ने बताया कि पकड़े गए उक्त मांस तस्करों ने 28 मई को हुई संरक्षित पशुओं की हत्या के जुर्म को स्वीकार किया है।पकड़े गए मांस तस्करों के कब्जे से पशु काटने के औजार बरामद हुए हैं। पुलिस ने पकड़े गए सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि फरार मांस तस्करों की तलाश में दविशें दी जा रही हैं। शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।पकड़े गए मांस तस्करों के खिलाफ भोजीपुरा समेत अन्य थानों में संरक्षित पशुओं की हत्या के केस दर्ज हैं। पकड़ने वाली टीम में एस आई रिंकू कुमार, एस आई अजीत सिंह, एस आई मनोहर सिंह, हेड कांस्टेबल विक्रम सिंह, कांस्टेबल अंकित हूण शामिल रहे।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now