24 घंटे के दावे हवाई,12 घंटे भी नहीं मिल रही बिजली, उपभोक्ता परेशान

शीशगढ़।भीषण गर्मी में लोगों का जीना दुश्वार है तो दूसरी तरफ बिजली की समस्या आफत बनी पड़ी है। जगह-जगह से गर्मी की वजह से मौत की घटनाएं भी सामने आ रहे है। लेकिन बिजली विभाग समस्या का समाधान नहीं कर पा रहा है। बहेड़ी बिजली उपकेंद्र के गांव मानपुर,जाम,रूतमनगर, ढकिया ठाकुरान,शहपुरा, मवई समेत दर्जनों गांवों के ग्रामीणों ने बताया कि उन्हें 12 घंटे भी बिजली ठीक से नहीं मिल पा रही है। रात 12 बजे से लेकर सुबह 12 बजे तक बिजली आती है और उसमें भी कई घंटे की कटौती हो जाती है।दिन में तो बिजली बिल्कुल भी नहीं आती है। जबकि मानपुर से थोड़ी दूरी पर स्थित गांव दौलतपुर में 24 घंटे बिजली चल रही है।,और मानपुर क्षेत्र के गावों को दो भागों में बाट कर 12 – 12 घंटे बिजली दी जा रही है।उसमें भी भारी कटौती होती है।

 

इस भीषण गर्मी में बिजली न आने से जनजीवन अस्त व्यस्त है। इलेक्ट्रॉनिक साधन भी सभी बंद पड़े हैं।गर्मी से बचने के लिए लोग पेड़ों का सहारा ले रहे हैं।बिजली विभाग के जेई आविद हुसैन से इस संबंध में बात की तो उन्होंने बताया कि ओवरलोड की समस्या की वजह से यह दिक्कत आ रही है। जब तक ओवरलोड रहेगा तब तक समस्या बनी रहेगी।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now