Dm ने  मतगणना स्थल का  निरीक्षण कर दिए आवश्यक निर्देश 

बरेली। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी रविन्द्र कुमार ने आज परसाखेड़ा स्थित उत्तर प्रदेश राज्य भंडारण निगम परिसर में लोकसभा सामन्य निर्वाचन 2024 की मतगणना स्थल का निरीक्षण किया व सकुशल मतगणना कराए जाने तथा  गर्मी के दृष्टिगत आवश्यक दिशा निर्देश दिये।निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी प्रशासन को निर्देश दिये गये कि गर्मी के दृष्टिगत मतगणना कक्ष में स्थित समस्त वेंटिलेटर को खुलवा दिया जाये जिससे कि हवा विंटिलेट हो सके।
निरीक्षण के दौरान निर्देश दिये गये कि मतगणना कक्ष हाल में गर्मी को ध्यान में रखते हुए पर्याप्त संख्या में पंखे लगवाये जाये जिससे कि मतगणना कार्मिकों तथा आब्जर्वर को गर्मी में किसी प्रकार की समस्या का सामना ना करना पड़े।  निरीक्षण के दौरान स्ट्रांग रूम का भी निरीक्षण कर उसकी सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन दिनेश कुमार, अपर जिलाधिकारी नगर सौरभ दुबे, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व संतोष बहादुर सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now