राहगीरों की सेवा में लगी सबील

बरेली।  भीषण गर्मी से लोग बेहाल है,जिसके चलते शहरभर में अलग अलग स्थानों पर जनता की सेवा के लिये समाजसेवी सबिलो के माध्यम से सेवाकार्य कर रहे है। इसी कड़ी में जनसेवा टीम द्वारा सिविल लाइन स्थित नॉवल्टी चौराहे पर राहगीरों की राहत के लिये सबील का आयोजन किया गया। इस मौके पर जनसेवा टीम के अध्यक्ष पम्मी खान वारसी ने कहा कि गर्मी के दिनों में हर साल अलग अलग स्थानों पर सबिलो को लगाया  जाता है ताकि जनता को  इस भीषण गर्मी में राहत मिल सके।
ई.अनीस अहमद खां ने कहा कि आवाम की पियास बुझाना बहुत नेक काम है।  हर बन्दे को अपने अपने मोहल्ले के मुख्य स्थानों पर सबीले लगाने की ज़रूरत है ताकि आवाम को राहत मिल सके।डॉ सीताराम राजपूत,शादाब रज़वी,मोहम्मद ऐजाज़,शान अहमद रज़ा,मोहम्मद फ़ैज़ी,मोहम्मद कसिम,जीशान इडरीदी,बिलाल खान,हाजी साकिब रज़ा खां,अजय गाबा,सय्यद हामिद अली आदि लोग शामिल रहे।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now