धूमधाम से मनाया गया अहिल्या बाई होल्कर का 299 वां जन्मोत्सव

मीरगंज। (लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर का 299 वां जन्मोत्सव कार्यक्रम मीरगंज कस्बे के मढ़ी सत्याना मेला ग्राउंड पर धूमधाम से मनाया गया। जिसका शुभारम्भ अतर सिंह धनगर भाजपा के क्षेत्रीय विधायक डा0 डी0सी0वर्मा और  पूर्व राजस्व राज्य मंत्री छत्रपाल सिंह गंगवार ने संयुक्त रूप से अहिल्या बाई के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्बलन एवं पुष्ण अर्पण के साथ किया गया। तदोपरांत धनगर समाज के तमाम लोगों ने विशाल शोभायात्रा नगर में निकाली।मीरगंज कस्बे के मढ़ी सत्याना मेला ग्राउंड पर पहले अहिल्या बाई होल्कर के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में एक सभा का आयोजन संपन्न हुआ और लोगों ने अहिल्या बाई होल्कर के चित्र पर फूल मालाओं के साथ कार्यक्रम को धूमधाम से मनाया। और सभी ने अहिल्या बाई के आदर्शों एवं सिद्धांतों पर चलने हेतु संकल्प लिया।

 

 

 

उसके उपरांत वहीं से डीजे की धुन पर एक विशाल यात्रा शुरू हुई जोकि पूरे नगर की गलियों में घूमते हुए पुनः मढ़ी सत्याना पर संपन्न हुई। इस दौरान राजेश धनगर प्रदेश प्रवक्ता ऑल इंडिया धनगर समाज नंदलाल जिला अध्यक्ष ऑल इंडिया धनगर समाज बसपा नेता ओमपाल धनगर, वीर सिंह धनगर, नरोत्तम धनगर, बुलाकी राम धनगर, मुकेश धनगर, आर्यन धनगर, अनिल धनगर अमन धनगर, आंवला के वीर सिंह धनगर,  शैलेन्द्र विक्रम धनगर, विक्की धनगर, समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now