बंधक बनाकर भैंस चुराने वाले गिरोह का पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन को भेजा जेल

 

फतेहगंज पूर्वी।पशुशाला में युवक को बंधक बनाकर नगदी, सामान समेत लूटपाट करने वाले गैंग का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया।नाजायज असलाह सहित तीन लोगों को पुलिस ने जेल भेज दिया।एक भैंस, एक पडडा, एक ऑटो, एक पिकअप, एक पौनिया 12 वोर मय जिंदा कारतूस वरामद भी की।

 

फतेहगंज पूर्वी के शब्बीर कॉलोनी के नत्थूलाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया मंगलवार की रात को परिवार के लोग दूसरे मकान में सो रहे थे।वह पशुशाला में भैंसों के साथ सो रहे थे।इसी दौरान देर रात में असलाहों के बल पर बंधक बनाकर 4 हजार की नगदी, एक भैंस व एक पडडा, एक पड़िया, एक सोलर पैनल समेत एक बैटरी की लूटपाट कर वदमाश फरार हो गए।पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।पुलिस के अनुसार अंतर्जनपदीय पशु चुराने वाले गिरोह को उचसिया रोड से मुरारीकोल्ड स्टोर को जाने वाले चकरोड तिराहे पर तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया।तीनों लोगों से पुलिस ने एक भैंस, एक पडडा, एक ऑटो, एक पिकअप, एक पौनिया 12 वोर मय एक जिंदा कारतूस भी वरामद किया है।

 

 

पुलिस पूछताछ पर गिरोह के एक युवक ने बताया वह मीट फैक्ट्री में काम करता है।चोरी की गई भैंसों को मीट फैक्ट्री में कटवाने में मदद करता है।दूसरा युवक ऑटो ड्राइवर है। वह सूचना पर ऑटो लेकर पहुंच जाता है।तीसरा युवक सब की मदद करता है और पिकअप भी लोड करवाता है।पुलिस ने जिला बरेली के थाना बारादरी के जगतपुर गोटिया चांद मस्जिद के आदिल, चक महमूद पुराना शहर के नफीस, थाना इज्जत नगर के अहलादपुर के आकाश तीनों लोगों को शुक्रवार को जेल भेज दिया है।फतेहगंज पूर्वी इंस्पेक्टर मदन मोहन चतुर्वेदी ने बताया तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।गिरोह में शामिल संदिग्ध लोगों को चिन्हित किया जा रहा है।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now