कुत्ते को बचाने के चक्कर में ट्रक पलटा,  घटना में ट्रक चालक सुरक्षित 

फतेहगंज पश्चिमी।। रहपुरा अंडरपास से सिंह ढाबा की तरफ हाइवे पर  टमाटर भरा ट्रक पलट गया। जिससे रोड़ के हर तरफ टमाटर बिखर गए।इस घटना में गाड़ी पर चल रहे  दो ट्रक  चालक विनोद पुत्र कल्लू गांव भवन थाना बहजोई जिला संभल और दूसरा चालक रघुवीर पुत्र मंगल सिंह निवासी पुष्कर नगर थाना देहात जिला अमरोहा ,  जो संभल जिले के मनौता  से बिहार की गुलाब बाग मंडी टमाटर लेकर जा रहे थे। पुलिस पूछताछ में चालक ने  गाड़ी पलटने का कारण बताते हुए कहा  कि रोड पर अचानक आए कुत्ते को बचाने को लेकर गाड़ी पलटी गई । सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन मंगवाकर  गाड़ी को रोड़ पर से हटवा कर रास्ता सुचारू रूप चालू करा दिया ।थाना प्रभारी धनंजय कुमार पांडेय ने बताया कि दोनों चालक सुरक्षित है, किसी को भी कोई चोट नहीं लगी है।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now