मजदूर संघ ने लगाया  शरबत प्याऊ 

आंवला।रामनगर मार्ग पर अब्दुल कलाम पार्क पर भारतीय जनता मजदूर संघ ने शरबत का प्याऊ लगाया। भीषण गर्मी की मार झेल रहे लोगों की प्यास बुझाई। ज्येष्ठ माह में तपती गर्मी में लोगों को राहत देने के उद्देश्य से भारतीय जनता मजदूर संघ ने शरबत पिलाकर आम जनमानस की प्यास बुझाते हुए राहत देने का पुनीत कार्य किया। अब्दुल कलाम पार्क से गुजरने वाले राहगीरों ने मीठा और ठंडा शरबत पीकर अपने हलक को तरोताजा महसूस किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सैय्यद अकबर अली ने बताया यह कार्यक्रम गर्मी के बढ़ते प्रकोप से बचने के उद्देश्य से शरबत का प्याऊ लगाया गया है। इस अवसर पर ठाकुर बच्चन सिंह, अवधेश मौर्य, विपिन मौर्य, अभिषेक, सागर अली, सैय्यद नुमान अली आदि ने सहयोग किया।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now