महाआरती के साथ भगवती जागरण  रामलीला मैदान में हुआ संपन्न 

बहेड़ी। युवा जागरण समिति के तत्वावधान में मां भगवती का 29 वां विशाल जागरण मेला प्रांगण में आयोजित हुआ जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पुण्य अर्जित किया। कार्यक्रम की शुरुआत यजमान के रूप में एसडीएम अजय कुमार उपाध्याय द्वारा भगवती की जोत जलाने के साथ हुई। इसके बाद सिलसिला शुरू हुआ मां की भेंटें सुनाने का। कानपुर से आए संदीप मस्ताना, शाहजहांपुर के गुरू पांडे और रूद्रपुर के हिमांशु राणा ने सुरीले कंठ से ऐसा समां बांधा कि लोग मंत्रमुग्ध हो गया।
तालियों की गड़गड़ाहट के साथ पूरा बाताबरण भक्ति से सराबोर हो गया। बीच बीच में मां दुर्गा, भगवान राम, माता सीता, पवनसुत हनुमान की आकर्षक झांकियां निकाली गयीं। सारी रात भजन व भेटें गाये जाने के बाद भोर में तारा रानी की कथा सुनाकर जागरण को विश्राम दिया गया। तदुपरांत महाआरती की गई और एकाग्रता के साथ सारी रात जागरण का आनंद उठाते रहे श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम में आयोजक अशोक गुप्ता, समाजसेवी अतुल गर्ग, राहुल गुप्ता, दिनकर गुप्ता, सोनू दीक्षित, बंटी राय, राजन गुप्ता, सुशील रस्तोगी, हनी सक्सेना व गौरव जायसवाल सहित तमाम अन्य मौजूद रहे।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now