घर से नाबलिग  लड़की को भगा ले गया युवक ,

बहेड़ी। एक युवक अपनी प्रेमिका को घर से भगा ले गया। लड़की के घर पर न होने पर परिजनों ने उसे काफ़ी तलाशा लेकिन उसका कोई सुराग नही लगा। लड़की के न मिलने पर उसके पिता ने मामले की तहरीर पुलिस को देकर लड़की का सुराग लगाकर वापस जाने की मांग की है।   नगर  निवासी एक युवक का कहना है कि बीती 22 तारीख़ की रात गर्मी की वजह से परिवार के लोग छत पर बैठे थे। इसी दौरान उसकी 17 साल की नाबालिग ग़ पुत्री किसी काम का बहाना बनाकर छत से नीचे उतर आई। ज़ब परिवार के लोग नीचे आये तो उनकी पुत्री घर पर मौजूद नही थी। पता करने पर बाहर के लोगों से उसे पता चला की उसकी पुत्री को होली चौराहा निवासी एक युवक मोटरसाइकिल पर बैठाकर अपने साथ ले गया है। पिता का कहना है कि उनकी लड़की घर में रखे 20 हज़ार रूपये, डेढ़ तोले सोना और कपड़े भी अपने साथ ले गई है। युवती के न मिलने पर उसके पिता ने एक युवक के खिलाफ नामज़द तहरीर देते हुए पुत्री का सुराग लगाए जाने की मांग की है।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now